Home

प्राकृतिक पर्यावरण की सुरक्षा और जीव धारियों के प्रति दयालुता जरूरी -प्रो. के. पुरुषोत्तम रेड्डी

मोतिहारी(बिहार)स्वामी विवेकानंद सीरीज के अंतर्गत चिंतनशील संवाद आत्म निर्भर भारत के द्वितीय चरण में शैक्षिक अध्ययन विभाग महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी बिहार , शिक्षाशास्त्र विभाग उत्तर पूर्वीय पर्वतीय विश्वविद्यालय(NEHU) मेघालय तथा शिक्षा विद्यापीठ केन्द्रीय विश्वविद्यालय तमिलनाडु के संयुक्त तत्वाधान में पांच दिवसीय सार्वजनिक नीति विमर्श – 2020 का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस मंगलवार को “पारिस्थितिकीय एवं पर्यावरण नीतियां: सार्वजनिक नीति विमर्श ” उपविषय कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम समन्यक डॉ मुकेश कुमार के अतिथि स्वागत परिचय से हुआ। कार्यक्रम के पहले विषय विशेषज्ञ प्रो०के०पुरूषोत्तम रेड्डी (उस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद) का सानिध्य प्राप्त हुआ , उन्होंने कहा कि , 1972 स्टॉकहोम सम्मेलन ने भारत सरकार का ध्यान पर्यावरण संरक्षण की ओर खींचा। 1976 मे दो महत्वपूर्ण अनुच्छेद 48 व 51 A (G) आया। जिसमे व्यक्ति को प्राकृतिक पर्यावरण की सुरक्षा तथा सभी जीव धारियों के प्रति दयालुता दिखाने की अपील की गई । दूसरे विशेषज्ञ प्रो०अरविंद कुमार झा (संकायाध्यक्ष, शिक्षाविद्यापीठ) बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ का उदबोधन पर्यावरणीय नैतिकता पर था जिसमे उन्होंने कहा कि व्यक्ति को पर्यावरणीय संसाधनों का विवेक पूर्ण इस्तेमाल करना चाहिए जिससे वर्तमान के साथ भविष्य के पीढ़ियों की जरूरत पूरी हो सके। तीसरे विशेषज्ञ के रूप में प्रो०ओम प्रकाश सिंह (पर्यावरणीय विभाग ,उत्तर पूर्वी पर्वतीय विश्वविद्यालय मेघालय ) ने कहा कि पृथ्वी पर मानव और गैर मानव जीवन दोनों का अंतर्निहित मूल्य होता है । चौथे विशेषज्ञ के रूप में डॉ सुदेशना लहरी (शिक्षाशास्त्र विभाग कलकत्ता विश्वविद्यालय) ने अपने उदबोधन में कहा कि राष्ट्रीय पर्यावरण नीति , समाज के सभी वर्गों तक पर्यावरणीय संसाधनों एवं गुणवत्ता की एक समान पहुच सुनिश्चित करना ,जिनकी आजीविका पर्यावरण पर निर्भर है । अंतिम विशेषज्ञ के रूप में डॉ वी०नित्या सिंडिकेट मेम्बर (भारतीय दर्शन विश्वविद्यालय तमिलनाडु) ने कहा कि वैचारिक परिवर्तन इस प्रकार होना चाहिए जो मुख्य रूप से बढ़ते हुए उच्च जीवन स्तर के विपरीत जीवन की गुणवत्ता का समर्थन करता हो । कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ गीतम छेत्री तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ कानिका दास ने किया । इस मौके पर प्रो० आशीष श्रीवास्तव (संकायाध्यक्ष शिक्षाविद्यापीठ मोतिहारी बिहार) ,डॉ मनीषा रानी,डॉ रश्मि श्रीवास्तव, डॉ पैथलोथ ओमकार तथा शोधार्थी रंजन, अंगद सिंह, इंदुबाला, गणेश शुक्ल, मनीष, रंजय पटेल, अलोकिता विशाल, सविता , सुनील दुबे, विद्यार्थी नवीन, अंकिता, नूतन, तूलिका, कंचन, संजीव आदि तकनीकी माध्यमों से जुड़े हुए थे ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago