Home

सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने में रेडियो की अहम भूमिका

पटना स्तनपान पर जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व भर में 1 अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। स्तनपान पर सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने में  रेडियो की अहम भूमिका को ध्यान में रखते हुए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फ़ाउंडेशन द्वारा शनिवार को शहर के एक होटल में कार्यशाला आयोजित की गयी।

इस दौरान विडियो, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन एवं समूह कार्य के जरिए स्तनपान के महत्व एवं इसके संबंध में सामुदायिक जागरूकता की जरूरत पर चर्चा की गयी। इस अवसर पर ऑल इंडिया रेडियो के पूर्व अतिरिक्त महानिदेशक राजीव कुमार शुक्ला ने बताया स्तनपान जैसे बुनियादी मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने में रेडियो एवं सामुदायिक रेडियो की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। ग्रामीण एवं क्षेत्रीय भाषाओं को मिलाकर रेडियो की पहुँच लगभग 99 प्रतिशत लोगों तक होती है। इसलिए सूचनाओं को सरल रूप में लोगों तक पहुंचाने की जरूरत और ज़िम्मेदारी दोनों अधिक हो जाती है। प्राप्त सूचनाओं को समुदाय तक पहुंचाने के लिए लक्षित समुदाय की अच्छी समझ एवं सूचनाओं से होने वाले दूरगामी असर को भी ध्यान में रखने की जरूरत है।

पीसीआई के तकनीकी विशेषज्ञ (पोषण) विराज लक्ष्मी सारंगी ने बताया स्तनपान पर लोगों को जागरूक करने के लिए रेडियो जॉकी के सहयोग की आवश्यकता है। स्तनपान शिशु को बेहतर पोषण प्रदान करने के साथ निमोनिया, डायरिया एवं कुपोषण से बचाव भी करता है। बेहतर पोषण के अभाव में बच्चे बौनापन, कम वजन एवं दुबलापन का शिकार होते हैं। जन्म के एक घंटे के भीतर माँ का गाढ़ा पीला दूध एवं अगले 6 माह तक केवल स्तनपान कराने से शिशु मृत्यु दर में 22 प्रतिशत तक की कमी लायी जा सकती है।

इससे प्रति वर्ष लगभग 8.20 लाख बच्चों की जान बचाई जा सकती है। जन्म के एक घंटे के अंदर स्तनपान, अगले 6 माह तक केवल स्तनपान( ऊपर से पानी भी नहीं) एवं शिशु का दो साल तक स्तनपान जारी रखने से डायरिया में 54 प्रतिशत एवं अन्य संक्रमण में 32 प्रतिशत तक कमी लायी जा सकती है। स्तनपान कराने वाली लगभग 20000 माताओं की प्रतिवर्ष कैंसर से बचाव होती है। लेंसेट की रिपोर्ट के अनुसार कुल दस मानकों में सुधार कर बौनापन (उम्र के हिसाब से ऊँचाई) में 90 प्रतिशत की कमी लायी जा सकती है जिसमें स्तनपान की भूमिका सबसे अधिक होती है। स्तनपान के फ़ायदे

स्तनपान के फ़ायदों के विषय में इस दौरान विस्तार से जानकारी भी दी गयी।

शिशु के सर्वांगीण मानसिक एवं शारीरिक विकास में सहायक

शिशु एवं माँ के बीच जुड़ाव में वृद्धि 

माँ की त्वचा का संपर्क शिशु के तापमान को बनाए रखता है 

शिशु एवं बाल मृत्यु दर में कमी

निमोनिया, डायरिया एवं बाल कुपोषण से बचाव

दूध उतरने में सहायक

पहला गाढ़ा पीला दूध या कोलोस्ट्रम से गंभीर बीमारियों से बचाव  
इस दौरान रेडियो मिर्ची, बिग एफएम, रेडियो स्नेही, रेडियो रिमझिम के अलावा सामुदायिक रेडियो से रेडियो जॉकी एवं आकाशवाणी के वरीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago