Home

राजद नेता आलोक मेहता बोले पुलवामा अटैक हुआ नहीं कराया गया था

पटना:प्रदेश के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता से मीडियाकर्मियों ने निकाय चुनाव में अति पिछड़ा आरक्षण को लेकर सवाल किया तो उन्होंने केंद्र सरकार को चुभने वाले बात कह दिया।जिसपर हंगामा होना तय लगा रहा है। आलोक मेहता कहते हैं बीजेपी को अति पिछड़ों से कोई लेना देना नहीं है। मजदूरों से कोई लेना देना नहीं है। वह मौके की तलाश में होती है।

पुलवामा अटैक हुआ नहीं कराया गया

उन्होंने कहा कि बीजेपी को लेना देना केवल मंदिर और मस्जिद से है। जब देश में बीजेपी की हालत सबसे खराब थी। 2019 में तो उन्होंने पुलवामा पर अटैक करा दिया। इतना बड़ा हमला करा कर जिसमें इतने अधिक सैनिकों की मृत्यु हो गई थी, बाद बीजेपी ने चुनाव जीतने का प्रयास किया। मुझे अपसोस है कि ऐसी भाजपा के पास अब कोई उपाय नहीं है।

अतिपिछड़ों को बीजेपी से कोई लेना-देना नहीं

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछड़ों अति पिछड़ों जैसे मुद्दों को लेकर बीजेपी का कोई सरोकार नहीं रहा है। पिछड़ों,अति पिछड़ों को लेकर सिर्फ लालू जी और नीतीश जी को चिंता रहा है। वामपंथी साथियों ने अक्सर साथ दिया है। बीजेपी बैमानी करती है।

सोर्स:Dainik Bhaskar

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago