Home

75 शिक्षकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा : कुशवाहा

हाजीपु (वैशाली)78 दिनों के हड़ताल समाप्ति के बाद बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ वैशाली जिला इकाई के द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई।बैठक में सभी सदस्यों ने ब्रजनंदन शर्मा और सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला।बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने हमलावर अंदाज में प्रदेश संघर्ष समन्वय समिति से ब्रजनंदन शर्मा को निकालने के साथ-साथ किसी भी विधान परिषद् सदस्य को घरियाली आंसू नहीं बहाने का सुझाव देते हुए कहा कि ब्रजनंदन शर्मा बिकाउ और गद्दार है।वहीं सरकार पर हमला कर कहा कि सरकार भी कोई देशभक्त नहीं बल्कि वह भी उसी श्रेणी का किरदार निभाया है।जो कभी माफ नहीं किया जा सकता।सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार तीन महीना और शिक्षकों के छाती पर मूंग दल ले।उसके बाद बिहार के लाखों नियोजित शिक्षकों से अपनी छाती को बकुला दलवाने के लिए मजबूत कर ले।

उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि हड़ताल अवधि में 75 नियोजित शिक्षकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और सरकार के समर्थक एक-एक प्रतिनिधि को इसका करारा जवाब देना होगा।वहीं जिलाध्यक्ष उत्पलकांत ने कहा कि हड़ताल अवधि के पूर्व का वेतन,लाॅकडाउन अवधि का वेतन रोक कर शिक्षकों पर हथौड़ा बरसाया जा रहा है।उन्होंने फरवरी,मार्च,अप्रैल का वेतन देने,माहे रमज़ान में मुस्लिम शिक्षकों को क्वारेंटाइन सेन्टर पर नियुक्त नहीं करने के साथ-साथ रात्रि अवधि में क्वारेंटाइन सेन्टर पर किसी भी शिक्षक,शिक्षिकाओं को नियुक्ति नहीं करने की मांग सरकार से की है।विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा की गई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उत्पलकांत व संचालन जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने की।जबकि बैठक में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कोषाध्यक्ष रवींद्र कुमार,श्याम कुमार सत्यवादी,वकील राय,योगेंद्र राय,अशरफी दास,मोहम्मद अकबर अली,आनंद मोहन,मोहम्मद शाहनवाज अता,नितीश कुमार,अरूण कुमार,राणा अभय कुमार,मोहम्मद मुर्शिद,राघवेंद्र कुमार आदी ने भी विचार व्यक्त किए।


रिपोर्ट व फोटो मोहम्मद शाहनवाज अता

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago