Categories: Home

सदर एसडीओ व एसडीपीओ ने लगवाया कोरोना टीका, कहा सभी के लिये जरूरी टीका लगाना

टीका लगाने के बाद अधिकारियों ने केंद्र सरकार व देश के वैज्ञानिकों के प्रति जताया आभार

अररिया(बिहार)जिला में कोरोना टीकाकरण अभियान रफ्तार पकड़ चुका है।टीकाकरण के लिये अब तक चिह्नित नौ हजार से अधिक लोगों के टीकाकरण का कार्य जिले में संपन्न हो चुका है।फिलहाल जिले में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण संचालित हो रहा है। इसके तहत जिले के 3686 लोगों को टीकाकृत किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है।इसमें चिह्नित 35 फीसदी लोगों का टीकाकरण संपन्न होने की जानकारी है। इसी क्रम में सदर एसडीओ शैलेशचंद्र दिवाकर व एसडीपीओ पुष्कर कुमार मंगलवार को कोरोना का टीका लगाने सदर अस्पताल स्थित टीकाकरण सत्र स्थल पहुंचे। टीका लगाने के पश्चात निर्धारित प्रक्रिया के तहत करीब आधे घंटे तक वे मेडिकल टीम की निगरानी में रहे।टीकाकरण केंद्र से निकलने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए दोनों अधिकारियों ने कोरोना टीका को पूरी तरह सुरक्षित बताते हुए लोगों को बढ़-चढ़ कर इस अभियान में भाग लेने की अपील की।
देश के वैज्ञानिकों के प्रति जताया आभार:
टीका लगाने के पश्चात एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार व देश के वैज्ञानिकों के अथक प्रयास से बेहद कम समय में कोरोना का टीका विकसित किया जा सका।उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए देश में निर्मित टीका लगाने पर उन्हें खुशी के साथ-साथ गर्व की अनुभूति हो रही है।इसके लिये उन्होंने देश के वैज्ञानिकों के प्रति आभार जताया।एसडीपीओ ने कोरोना संक्रमण के नियंत्रण को लेकर शुरुआती दौर से ही स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों को सराहा।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पुलिस प्रशासन का अभिन्न अंग है। दोनों के बेहतर समन्वय से ही इस वैश्विक महामारी से जुड़ी चुनौतियों का हम अब तक डट कर मुकाबला करते आये हैं।आम जनमानस की सेवा के प्रति आगे भी ऐसी तत्परता दिखाने के प्रति उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

कोरोना को लेकर सुरक्षा कवच की तरह है टीका:

टीका लगवाने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए सदर एसडीओ शैलेशचंद्र दिवाकर ने टीकाकरण अभियान के सफल संचालन को लेकर स्वास्थ्य परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बीते एक साल से हम लगातार कोरोना महामारी से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।इससे जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिये स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के लोगों ने कदम से कदम मिलाकर कर काम किया है। टीकाकरण कोरोना से जारी लड़ाई के लिये एक सुरक्षा कवच की तरह है।संक्रमण से जुड़ी चुनौतियों से बचने का यह एक कारगर हथियार है। लिहाजा उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़ कर इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि जब भी बारी आये तो लोगों को टीका लगाने के कार्य को प्राथमिकता देनी चाहिये।टीका पूरी तरह सुरक्षित व स्वस्थ जीवन के जरूरी है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago