torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack सारण पुलिस ने 5 घंटे में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी को किया गिरफ्तार - गौरी किरण
Homeक्राईमदेशबिहार

सारण पुलिस ने 5 घंटे में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी को किया गिरफ्तार

कोपा(सारण)कसई टड़वा गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने 5 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना 28 मई 2025 को कोपा थाना को मिली। पीड़िता के बयान पर थाना में कांड संख्या 130/25 दर्ज किया गया। इसमें धारा 64 बीएनएस, पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं।

पुलिस ने जांच शुरू की। सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी रोहित कुमार को पकड़ा गया। वह कसई टड़वा गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम दरोगा प्रसाद है। गिरफ्तारी प्राथमिकी दर्ज होने के 5 घंटे के भीतर हुई। कार्रवाई में कोपा थाना अध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। आरोपी से पूछताछ जारी है। आगे की कानूनी प्रक्रिया चल रही है।