Homeदेशबिहार

कुशवाहा छात्रावास में मनाई गई सावित्रीबाई फुले की जयंती

बिहार:सीवान में कुशवाहा छात्रावास में राजद प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर बीरेंद्र प्रसाद यादव शिक्षक प्रकोष्ठ के नेतृत्व में सावित्रीबाई फुले की जयंती काफी हर्ष एवं उल्लास के साथ मनायी गयी।मंच का संचालन समाज सेवी अवधेश कुशवाहा ने किया।सभा को संबोधित करते हुए प्रो. बीरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि भारत की शिक्षा की असली देवी सावित्रीबाई बाई फुले और शेख फातिमा है।जिन्होंने लड़कियों के लिए भारत में पहला विधालय पहली जनवरी अठारह सौ अड़तालीस में खोला उन लोगों की जयंती हर स्कूल और कॉलेज में मनाई जानी चाहिए।कार्यक्रम को सुजीत कुशवाहा,प्राचार्य रमाशंकर सिंह, ललन सिंह, फारुख अली,बैंक अधिकारी मोतीलाल बौद्ध सहित अन्य ने संबोधित किया।