जमीनी विवाद में गोली चली, दो आरोपी गिरफ्तार
एकमा:मरवट पुलिया के पास मंगलवार को जमीनी विवाद में गुड्डू यादव को तीन लोगों ने गोली मार दी। वह आमदाढ़ी गांव का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घायल गुड्डू यादव के बयान पर एकमा थाना में कांड संख्या 245/25 दर्ज किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में अजय कुमार यादव, पिता रौशन यादव और मुन्ना कुमार यादव, पिता महंगु यादव शामिल हैं। दोनों आमदाढ़ी मरवट गांव के निवासी हैं। पुलिस ने कहा कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।