Categories: Home

बारहगांवा में कौशल्यं खेलकूद और क्वीज का आयोजन, विजेताओं को मिले पुरस्कार

सोनपुर(बिहार)बारहगांवा विकास समिति ने कौशल्यं 2021 का आयोजन किया था। जिसमें अन्तर जिला स्कूल क्वीज प्रतियोगिता से लेकर खेलकूद का आयोजन किया गया था। इसमें इलाके के सैकड़ों बच्चों और स्कूलों ने हिस्सा लिया था। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

दो दिवसीय कौशल्यं कार्यक्रम की शुरुआत 25 जनवरी को हुई थी। पहले दिन विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने क्वीज प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में सरकारी और निजी विद्यालयों के छात्र-छात्रों ने हिस्सा लिया। खास बात ये रही कि इस प्रतियोगिता के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया गया। वहीं, 26 जनवरी को खेलकूद की प्रतियोगिता हुई, जिसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया।

क्वीज प्रतियोगिता का परिणाम:
क्वीज प्रतियोगिता में शक्ति शांति अकादमी-आमी की रिजा राज प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं श्री बलदेव हाई स्कूल त्रिलोकचक से चंदन कुमार पहले स्थान पर रहे। क्वीज प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय कनकपुर के दिनेश कुमार पांडेय ने पहला स्थान हासिल किया। मध्य विद्यालय टरवां के उमेश कुमार क्वीज प्रतियोगिता में अपने स्कूल में प्रथम रहे। मध्य विद्यालय ईशमेला से मुमताज आलम ने पहला स्थान हासिल किया।

खेलकूद स्पर्धा का परिणाम:
लड़कों के लंबी कूद में अंकित कुमार सिंह ने पहला स्थान हासिल किया जबकि लड़कियों की स्पर्धा में रूपा कुमारी पहले स्थान पर रहीं। 100 मीटर रेस की कैटिगरी में लड़कियों में प्रीती कुमारी पहले नंबर पर रहीं। लड़कों की 100 मीटर रेस में निखिल कुमार गुप्ता प्रथम रहे। लड़कियों की 200 मीटर रेस में निषु कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं। लड़कों की 200 मीटर रेस में चंदन कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। स्पून रेस में लड़कियों की कैटिगरी में पिंकी कुमारी पहले नंबर पर रहीं।

स्कूल कैटिगरी में बलदेव विद्यालय फर्स्ट:
स्कूल कैटिगरी में श्री बलदेव हाई स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। मध्य विद्यालय कनकपुर दूसरे नंबर पर और यदुनंदन मेमोरियल स्कूल तीसरे नंबर पर रहा।

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ शपथ भी
बारहगांवा समिति के सभी सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने दहेज न लेने और न देने के साथ-साथ समाज में महिलाओं को एकसमान अधिकार दिलाने की शपथ भी ली।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

छपरा में अंगीठी की आग से दर्दनाक हादसा:एक ही परिवार के तीन मासूमों सहित एक महिला की हुई दर्दनाक मौत

छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…

8 hours ago

बिहार के छपरा में निजी नर्सिंग होम संचालक सहित दो अन्य कर्मियों पर दुष्कर्म के बाद हत्या का लगा आरोप

रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…

8 hours ago

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित

50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…

9 hours ago

“टीचर ऑफ़ द मंथ” अवार्ड के लिए चयनित हुए बनियापुर के नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन

छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…

9 hours ago

रटने की बजाय विषय की गहराई को समझना ही सच्ची शिक्षा: स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज

छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…

2 days ago

बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग

पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…

5 days ago