Home

एसपी साहब!आपकी जगह हम होते तो सीधे अपराधियों को गोली मार देते : पप्पू यादव

तीन महीने बाद भी अपराधी घूम रहे हैं,परिवार को दे रहे हैं धमकी

हाजीपुर(वैशाली)जन अधिकारी पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव रविवार की देर शाम वैशाली जिले के राघोपुर पहुंचे।यहां उन्होंने रेप पीड़ित मासूम बच्ची और उसके परिजनों से मुलाकात की। पीड़िता को तीन महीने बाद भी अब तक न्याय नहीं मिला।

इसको लेकर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पर जमकर साधा निशाना।पप्पू यादव ने कहा कि यह तेजस्वी यादव का क्षेत्र है और वो बिहार के नेता प्रतिपक्ष हैं।उनके क्षेत्र में एक मासूम के साथ ऐसा हुआ और वो पीड़िता के परिजनों से मिलना भी जरूरी नहीं समझे।इतना ही नहीं पप्पू यादव ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि नित्यानंद राय का भी यह गृह जिला है और यहां लगभग पांच-छह मासूम बच्चियों के साथ रेप और हत्या हुई है लेकिन उन्हें इसकी कोई कार्रवाई नहीं है।पीड़ित के परिजनों को डराया धमकाया जाता है।ऐसे में दोनों नेताओं को चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए।यह लोग जीत जाने के बाद क्षेत्र की जनता से कोई मतलब नहीं रखने वाले हैं।बता दें कि तीन महीने पहले वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था।इस मामले में अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

इस मामले में मासूम के साथ हुई घटना की पुष्टि भी हो चुकी है लेकिन घटना को अंजाम देने वाले दरिंदे अभी भी पुलिस के चंगुल से बाहर हैं।इसी बीच रविवार की देर शाम जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए गांव पहुंचे थे।उन्होंने परिजनों को 30 हजार रुपये दिए और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।पप्पू यादव ने पीड़िता के घर से ही वैशाली एसपी को फोन लगाकर इस मामले से दोबारा अवगत कराया और कहा कि अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।पीड़ित परिवार को अभी भी डराया धमकाया जाता है।इस मामले में कार्रवाई की जाए।इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि अगर आपकी जगह हम होते तो क्या होता सीधे गोली मार देते।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago