पूर्णिया(बिहार)अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अधिक से अधिक महिलाओं को कोरोना का टीका लगाये जाने को लेकर प्रशासनिक तौर पर विशेष इंतजाम किये जायेंगे। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।मालूम हो कि जिले में कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण संचालित किया जा रहा है।इसमें 45 साल से अधिक उम्र के बीमार व्यक्ति व 60 साल से अधिक उम्र के शत प्रतिशत बुजुर्गों को टीकाकृत किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चिह्नित आयु वर्ग की अधिक से अधिक महिलाओं को टीकाकृत किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अभियान की सफलता को लेकर दिये गये जरूरी निर्देश :
अभियान की सफलता को लेकर सभी बीडीओ को पंचायत राज प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर महिला टीकाकरण के लिये विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है।सभी एएनएम व आशा कार्यकर्ता को अपने संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक महिला को चिह्नित कर उनका टीकाकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।इसी तरह आंगनबाड़ी सेविका व जीविका दीदियों को भी अपने क्षेत्र की महिलाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए उनका टीकाकरण सुनिश्चित कराने का आदेश दिया गया है।सरकारी दिशा निर्देश के मुताबिक महिला दिवस पर टीकाकरण दल में शामिल महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा।
आशा कर्मियों को मिली महत्वपूर्ण भूमिका :
महिला दिवस पर आयोजित होने वाले विशेष टीकाकरण अभियान की सफलता में आशा कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। जिले में 2952 आशा कर्मी कार्यरत हैं जबकि जिले में 146 आशा फेससिलेटर कार्यरत हैं।
सभी आशा कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र की कम से कम एक महिला का टीकाकरण सुनिश्चित कराने का लक्ष्य दिया गया है। इसी तरह प्रत्येक आशा फैसलिटेटर को कम से कम पांच महिलाओं का टीकाकरण सुनिश्चित कराने को कहा गया है। इस तरह जिले की आशा फैसलिटेटर को 730 महिलाओं का टीकाकरण सुनिश्चित कराने का लक्ष्य दिया गया है।
टीकाकरण की शतत रिपोर्टिंग का होगा इंतजाम :
महिला दिवस पर महिलाओं को कोरोना का टीका लगाये जाने को लेकर संचालित किये जाने वाले विशेष अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार का निर्णय लिया गया है।इसके लिये जगह-जगह बैनर,पोस्टर का प्रदर्शन किया गया है।जिसमें महिलाओं को टीकाकरण के लिये प्रेरित किया गया है।महिला दिवस पर संचालित इस विशेष अभियान की प्रत्येक दो घंटे पर रिपोर्टिंग होगी। जिला स्तर पर इसकी पूर्ण जिम्मेदारी जिला अनूश्रवण व मूल्यांकण पदाधिकारी को सौंपी गयी है। अभियान को सफल बनाने में आवश्यकता अनुसार लाभार्थियों के सत्यापन व तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जायेगा तो डब्ल्यूएचओ व यूनिसेफ के प्रतिनिधियों के माध्यम से संबंधित डाटा का समयानुसार प्रेषण सुनिश्चित कराने में सहयोग लिया जा सकेगा।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment