Categories: Home

एमडीएम को लेकर राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला, खाते में भेजे जाएंगे पैसे

प्रतीकात्मक फ़ोटो

पटना (बिहार)राज्य सरकार ने राज्य के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों के लिए बड़ा फैसला लिया है।राज्‍य सरकार ने लाखों स्‍कूली छात्रों और उनके अभिभावकों के बैंक खाते में जल्‍द ही विशेष राशि भेजने वाली है।यह राशि छात्रवृत्ति, पोशाक, साइकिल और किताब के लिए मिलने वाली पैसों से अलग है।राज्‍य सरकार के शिक्षा विभाग ने इसकी व्यवस्था में जुट गई है।प्रदेश में करीब 71 हजार सरकारी प्राथमिक स्कूलों की पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक के छात्रों को 34 दिनों के एमडीएम के अनाज और साथ ही उसे पकाने के लिए राशि भी मिलेंगे। इस राशि को डीबीटी के माध्यम से छात्रों के सीधे खाते में जाएगी।शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने इस संबंध में आदेश दिए हैं।

शिक्षा विभाग के सचिव संजय कुमार ने बताया कि छात्रों को 16 नवंबर से 31 दिसंबर तक 34 दिनों के एमडीएम के अनाज और उसे पकाने के राशि भी दिए जाएंगे।जिसमे पहली से पाचवीं कक्षा तक के छात्रों को प्रति दिन के हिसाब से 100 ग्राम खाद्यान्न की दर से 34 दिनों के 3.400 किलो और छठी से आठवीं कक्षा के छात्रों को प्रति दिन के 150 ग्राम की दर से 5.100 किलो अनाज दिए जाएंगे।एमडीएम पकाने के लिए पहली से 5वीं तक के छात्रों को प्रति दिन के 4.97 रुपये की दर से 169 रुपये और छठी से आठवीं के छात्रों को प्रति दिन के 7.45 रुपये की दर से 253 रुपये भेजे जाएंगे।कोरोना महामारी के बाद अब राज्य सरकारों ने विद्यालय को खोलने भी शुरू कर दिए है।ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण के कारण स्‍कूलों में एमडीएम योजना को शुरू नहीं किया गया है।जिसके कारण सरकारी स्‍कूलों में आने वाले बच्‍चों को दोपहर का खाना नहीं मिल पाता है। सरकार ने फैसला लिया कि योजना के तहत खर्च होने वाला अनाज बच्‍चों के परिवार को दे दिया जाएगा।इसके साथ ही पकाने के लिए खर्च भी दिया जाएगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago