Home

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, घर-घर पहुंचाया जाएगा डिजिटल भूमि अभिलेख

मंत्री रामसूरत राय

पटना: सूबे के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार जल्द ही खतियान और मानचित्र सहित भूमि संबंधी डिजिटल अभिलेखों को घर-घर पहुंचाना शुरू करेगी।बिहार विधानसभा में रामसूरत राय ने कहा, ‘बिहार देश का पहला राज्य होगा जहां लोगों को डिजिटाइज्ड भूमि संबंधी अभिलेखों को घर पर ही हासिल करने की सुविधा मिलेगी।इस सुविधा को शुरू करने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।’उन्होंने कहा कि अब बिहार के लोगों को जमीन से जुड़े किसी दस्तावेज के लिए सरकारी दफ्तर का चक्कर या कर्मचारी के पीछे नहीं भागना पड़ेगा तथा राज्य के गांवों, कस्बों और शहरों के राजस्व मानचित्र को अब ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है।

मंत्री ने कहा कि डाक विभाग द्वारा डिजीटल राजस्व भू-अभिलेखों की सुपुर्दगी के लिए त्वरित डाक (स्पीड पोस्ट) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्री ने यह भी बताया कि उनके विभाग ने अप्रैल के महीने में राज्य में अतिक्रमण हटाने के लिए एक गहन अभियान शुरू करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा,’अतिक्रमण हटाने का अभियान मेरे अपने निर्वाचन क्षेत्र औराई (मुजफ्फरपुर) से शुरू होगा और इसे राज्य के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ाया जाएगा। मार्च 2023 तक राज्य में सभी प्रकार के अतिक्रमण हटा दिए जाएंगे’ मंत्री ने कहा, ‘मैं एक बार फिर सभी संबंधितों से अनुरोध कर रहा हूं कि हमारे वहां पहुंचने से पहले इस तरह के अतिक्रमण और बाधाओं को हटा दें।’उन्होंने कहा कि यह अभियान व्यावसायिक के साथ-साथ रिहायशी इलाकों में भी चलाया जाएगा। मंत्री ने कहा, ‘हम जानते हैं कि कुछ इलाकों में भूमाफियाओं ने सरकारी जमीनों पर कब्जा कर लिया है. ऐसे सभी अतिक्रमण हटा दिए जाएंगे, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago