Homeदुर्घटनादेशबिहार

तेज हवा से दीवार और पेड़ गिरे, दो महिलाओं की मौत

सीवान। तेज हवा ने दो परिवारों पर कहर ढा दिया।जिले के लकड़ी नवीगंज थाना के लखनऊरा गांव में दीवार गिरने से 52 साल की कलपती देवी की मौत हो गई। वह प्रभु मांझी की पत्नी थीं। दूसरी घटना लकड़ी माधोपुर गांव की है। यहां विजय कुमार प्रसाद की पत्नी चंद्रवती देवी पर पेड़ गिर गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

तेज हवा से कई घरों को नुकसान पहुंचा। गांव में मातम पसरा है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेजा गया। आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया।