Homeदेशबिहारराजनीति

विधायक विजयशंकर दुबे ने प्रखंड के तीन सड़कों का शिलान्यास किया

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग गांव को जोड़ने वाली तीन सड़कों के निर्माण कार्य का शुक्रवार को स्थानीय विधायक विजयशंकर दुबे ने विधिवत पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया।सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री सम्पर्क पथ जिसमें भगवानपुर मोरा बिटी रोड से सहसराँव टी 03 से गोपालपुर भाया पिपरहिया।

जिसकी लम्बाई 2.900 किलोमीटर है।इसके निर्माण पर 108.54 लाख खर्च आएगा।नेरुआ से नगवा ऐराजी सड़क है।जिसकी लम्बाई 1.000 किलो है। जिसपर 63.97 लाख खर्च किया जाएगा।

कृषि विज्ञान केंद्र भगवानपुर हाट के पास से पांडेय टोला रामपुर छोटा डिगर सड़क है।जिसकी लम्बाई 1.70 किलोमीटर है।जिसपर 86.82 लाख खर्च किया जाएगा।सड़क के शिलान्यास के उपरांत विधायक दुबे ने कहा कि सड़क का निर्माण हो जाने से लोगों को सहूलियत होगी।तथा एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में समय की बचत होगी।इस अवसर पर आलमगीर खां, पूर्व जिला पार्षद नागेंद्र उपाध्याय सहित अन्य लोग शामिल थे।