Students of Brahmasthan got a chance to write a letter to PM
भगवानपुर हाट सीवान
रा.म.विद्यालय ब्रहमस्थान के सैकड़ों छात्र छात्राओं को प्रधानमंत्री के पास पत्र लिखने का सोमवार को मिला अवसर। विद्यार्थियों ने आजादी के इस अमृत महोत्सव पर अपनी अपेक्षाएं ,आशाएं एवं आकांक्षाएं जो प्रधानमंत्री से लगाकर बैठे हैं अपने पत्रों में उसका जिक्र किया और आगे आने वाले समय में कैसा भारत देखना चाहते हैं इसकी भी चर्चा की। अपने-अपने पत्रों में देश के शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धा रखते हुए उनके बलिदानों एवं कुर्बानियों की स्मृति याद दिलायी। शिक्षक श्रीकांत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान जहां पत्र लेखन से बच्चे दूर होते जा रहे हैं जबकि हृदय के उद्गार व्यक्त करने का यह कभी सशक्त माध्यम रहा है।
ब्रह्मस्थान के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के पास पत्र भेजकर यहां के लोगों के जन आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित किया है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विनयप्रताप सिंह , शिक्षक तनवीरुल होदा, शिक्षिका किरण बाला, सुल्ताना अब्बासी, बबीता कुमारी, पुष्पा कुमारी, कांति कुमारी आदि उपस्थित रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment