Homeदेशबिहारराजनीति

जरूरतमन्दों के बीच बनियापुर में सुमित गुप्ता ने कम्बल का वितरण किया

बनियापुर(सारण)महाराजगंज संसदीय क्षेत्र में लोक कल्याण प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित कुमार गुप्ता ने बनियापुर विधानसभा क्षेत्र के बेदौली पंचायत में लोक कल्याण प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गुप्ता के उपस्थिति में जरूरतमंद लोगों के बीच रविवार को कंबल का वितरण किया गया।

इसके उपरांत उन्होंने कहा कि जरूरतमन्दों की सेवा करना ही मानवता है।उन्होंने लोगों से अपील किया कि कड़ाके के ठंड को देखते हुए अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों की मदद करने को कहा।

इस मौके पर पन्नापुर भाग-1 के जिला परिषद सदस्य बबन राय, रंजीत कुमार राम,दिनेश राय,रुदल राय, नितेश कुशवाहा, विपिन शर्मा ,साहेब गुप्ता ,राजेश राम, विकास कुशवाहा, जितेंद्र शाह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।