torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack थाना परिसर में लगे जनता दरबार में तीन मामले निपटाए गए - गौरी किरण
Homeबिहार

थाना परिसर में लगे जनता दरबार में तीन मामले निपटाए गए

भगवानपुर हाट (सिवान)बिहार सरकार के आदेश पर विवाद के त्वरित समाधान के अंतर्शगत शनिवार को सीओ युगेश दास ने थाना परिसर में जनता दरबार लगा कर फरियादियों की सुनवाई की। भूमि विवाद होने के कारण लगातर हो रहे मुकदमे से कोर्ट के ऊपर बढ़ रहा है बोझ । इसी बोझ को कम करने के लिए सीओ के उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में आए फरियादियों के मामले की सुनवाई हुई। जिसमे सुंदर रावत पिता स्व. चंदर रावत वनाम प्रयाग प्रसाद पिता स्व.विशुन प्रसाद खैडवा के मामले में बी एल टी के आदेशानुसार सीओ ने दोनों पक्ष के सामने सुंदर रावत के पक्ष में फैसला सुनाया। जबकि पंकज उपाध्याय वनाम श्रीनिवास उपाध्याय खैडवा व रमाशंकर शर्मा वनाम देवनाथ शर्मा पनियाड़ीह के जमीनी विवाद के मामले की सुनवाई करते हुए वाद को समाप्त किया गया। इस दरबार में अंचल के प्रधान सहायक बलराम चौबे  एसआई उमाकांत यादव शामिल रहे।