Home

भारत की प्रथम शिक्षिका की जयन्ती नन्द लाल सिंह महाविद्यालय में मनाया गया

सारण बिहार

सोमवार को भारत की प्रथम शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं कवयित्री सावित्रीबाई फुले की 191 वीं जयन्ती समारोह 03 जनवरी, 2022 को नन्द लाल सिंह महाविद्यालय, जैतपुर-दाउदपुर (सारण) में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के सौजन्य से प्राचार्य प्रो. के. पी. श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत माता सावित्रीबाई फुले के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. दिनेश पाल ने फुले के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि सावित्रीबाई फुले का विवाह 09 वर्ष की आयु में 13 वर्षीय ज्योतिबा फुले के साथ हुआ था। विवाहोपरांत सावित्रीबाई को ज्योतिबा ने शिक्षित किया।

अध्यक्षीय सम्बोधन में प्रो. के. पी. श्रीवास्तव ने बताया कि सावित्रीबाई फुले शिक्षिका के साथ-साथ एक महान समाज सेविका तथा मराठी कवयित्री भी थीं। जिस समय समाज के रूढ़िवादी लोग लड़कियों को पढ़ाना पाप समझते थे उस समय फुले दम्पति ने स्त्री-शिक्षा का अलख जगाया। तत्कालीन समाज में स्त्री-शिक्षा के कुंठित विरोधियों के विरोध को दरकिनार करते हुए सावित्रीबाई ने स्त्री-शिक्षा को आगे बढ़ाया। डॉ. आफ़ताब आलम ने कहा कि स्त्री-शिक्षा व समाज सुधार के लिए सावित्रीबाई फुले तथा ज्योतिबा फुले को गोविंदराव फुले ने पुरोहितों के दबाव में आकर घर से निकाल दिया, उस समय फ़ातिमा शेख ने दोनों लोग अपने घर में आश्रय दिया और फ़ातिमा ने फुले के साथ शिक्षण का भी कार्य किया।

विज्ञापन

माली समाज के उत्थान के लिए मेरी नीति और नियत साफ है : पृथ्वीराज माली

फ़ातिमा शेख को भारत का प्रथम मुस्लिम शिक्षिका हैं। डॉ. श्री कमलजी ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारे देश में एक से एक विदुषी हुई हैं लेकिन स्त्री-शिक्षा के क्षेत्र में सावित्रीबाई फुले का योगदान सराहनीय तथा अनुकरणीय है। डॉ. श्री भगवान ठाकुर ने बताया कि सावित्रीबाई फुले का योगदान ज्योतिबा फुले से भी अधिक है लेकिन हमारे इतिहासकारों व साहित्यकारों ने उन्हें उपेक्षित किया है। उन्होंने आगे कहा कि बालहत्याप्रतिबंधकगृह की परिकल्पना सावित्रीबाई फुले की ही रही है। काशीबाई को सावित्रीबाई फुले ने ही अपने घर लाया, जो कि विधवा होते हुए गर्भवती थीं। काशीबाई ने जिस बच्चे को जन्म दिया उसी बालक को फुले दम्पति ने गोद लिया जिसका नाम यशवंत रखा गया।


डॉ. रूबी चंद्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्त्री को जब-जब समाज में सम्मान मिला है तब-तब स्त्रियों ने अपनी पहचान बनाई है। कार्यक्रम की शुरुआत में ही स्नातक की छात्रा ज्योति तथा इंटरमीडिएट की छात्रा खुशबू ने सावित्री बाई फुले पर केंद्रित मधुर गीत गाकर सभी को भावविभोर कर दिया। प्रियंका, सपना, अमित, राहुल एवं केशव ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में डॉ. टी. गंगोपाध्याय, स्वर्गदीप शर्मा, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. उपेंद्र कुमार, स्वर्गदीप शर्मा, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. धनंजय सिंह, डॉ. इंदु कुमारी, रमेश कुमार रजक, संजय सिंह, आलोक सिंह, राजीव सिंह, चारु, राजकुमार एवं विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अमृत प्रजापति ने किया।

बच्चों के वैक्सीनेशन कार्यक्रम की विधायक ने की शुरुआत

NagmaniSharma

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago