Home

पुरानी पेंशन बहाली हेतु राष्ट्रीय आंदोलन की सारण इकाई द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित किया गया

छपरा(बिहार)राजस्थान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा किये जाने के उपलक्ष्य में सारण (छपरा) जिला के एन.पी.एस.आच्छादित कर्मियों की ओर से एन.एम.ओ.पी.एस. सारण की टीम द्वारा प्रो. (डॉ.) कामेश्वर प्रसाद सिंह, जिला अध्यक्ष, सारण (छपरा), कांग्रेस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।जिसमें जिला अध्यक्ष डॉ. दिनेश पाल, जिला सचिव मुकेश कुमार पाण्डेय एवं जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी डॉ. रणजीत कुमार उपस्थित रहे। उपर्युक्त तीनों पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बताया कि राजस्थान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सरकार ने पुरानी पेंशन (OPS) बहाली की जो घोषणा की है। उसके लिए सारण जिला के एन.पी.एस. (NPS) कर्मियों की ओर से सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया जाता है। राजस्थान सरकार की इस घोषणा से सारण (छपरा) के हम सभी एन.पी.एस. कर्मियों में भी आशा की किरण जगी है। ज्ञातव्य हो कि हर सरकारी कर्मी अपना बहुमूल्य समय देश-प्रदेश की सेवा में देता है तथा सेवानिवृत्त होने पर उनका बुढ़ापा भी सही से गुजरे इसके लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था ही एकमात्र विकल्प है। पुरानी पेंशन योजना के माध्यम से ही सेवानिवृत्त कर्मियों के सामाजिक सुरक्षा एवं हितों की पूर्ति हो पाएगी।

एक तरफ जहाँ सरकार विधवाओं,दिव्यागों एवं वृद्धों आदि के सामाजिक सुरक्षा हेतु अलग- अलग पेंशन की व्यवस्था कर रही है। वहीं दूसरी तरफ सरकारी कर्मियों का पेंशन छीन लेना समझ से परे है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान सरकार के द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा ने सबों का ध्यान आकृष्ट किया है। विदित है कि राजस्थान में काँग्रेस की सरकार है।इसलिए इस न्यायपूर्ण घोषणा हेतु हम सब कांग्रेस के प्रति कोटि-कोटि आभार प्रकट करते हैं।

टीम द्वारा आशा व्यक्त की गई है कि काँग्रेस जिस भी राज्य में सरकार में है या जहाँ नई सरकार बनाने वाली है, वहाँ भी पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करेगी और जहाँ विपक्ष में है, वहाँ सरकारी कर्मियों के हित में सरकार व सत्ताधारी पार्टी पर दबाव बनायेगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. कामेश्वर प्रसाद सिंह ने टीम को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन देते हुए कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का मौलिक अधिकार है और केंद्र व राज्य सरकार को अविलंब लागू करना चाहिए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों से पुरानी पेंशन छीनना मतलब उनकी जिंदगी छीन लेना है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 months ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago