torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack फिल्म मैडम थानेदार की शूटिंग की पहली शेड्यूल पुरी - गौरी किरण
Homeबिहारमनोरंजन

फिल्म मैडम थानेदार की शूटिंग की पहली शेड्यूल पुरी

बुलंदशहर(यूपी)भोजपुरी फीचर फिल्म मैडम थानेदार की पहली शेड्यूल की शूटिंग बुलंदशहर के गुठावली में पुरी हुई। इस फिल्म के निर्देशक यश राठी हैं। फिल्म के निर्माता डाॅ.जोगेन्द्र सिंह और प्रीति चौधरी हैं। डाॅ. जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि यह फिल्म‌ महिला सशक्तिकरण को दिखाती हुई हास्य फिल्म है। हमारी कोशिश है कि नये चेहरों के साथ समाज को एक स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करें तथा अपने सिनेमा के माध्यम से सार्थक संदेश दें।‌ आपको बताते चलें कि इस फिल्म‌ के नायक की भुमिका में नवोदित कलाकार अरविन्द चौधरी हैं। वहीं मैडम थानेदार की भूमिका में शिवांगी डबास हैं। दोनों कलाकार कि यह पहली भोजपुरी फिल्म है।

वहीं फिल्म में खलनायक की भूमिका में जाने माने भोजपुरी अभिनेता अभिषेक भोजपुरिया हैं। अभिषेक ने बताया कि वो पहली बार नकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं जो कि कहानी सुनने के बाद लगा कि यह रोल हमें करनी चाहिए। वहीं अरविन्द चौधरी ने कहा कि यह सिनेमा मेरे लिए पहला अनुभव हो रहा है पर मैं इसे दिल से करते हुए दर्शकों पर अपनी एक छाप छोड़ना चाहता हूँ और आगे भी अच्छी कहानियों के साथ नजर आउंगा।अभिनेत्री शिवांगी डबास ने कहा कि भोजपुरी बोलना और समझना मेरे लिए बहुत मुश्किल था पर इस फिल्म से मैने भोजपुरी सिनेमा में शुरुआत की है। मुझे उम्मीद है कि मैडम थानेदार फिल्म समाज में महिलाओं‌ को एक लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करेगी।इस फिल्म‌ के अन्य कलाकारों में कृष्ण यदुवंशी,यश राठी,गौरव सिंह,एकता गुप्ता,नेहा चौधरी, प्रकाश,हिमांशु,महेश व्हाइट,भूपेन्द्र ठाकुर, आदि हैं। वहीं इसके डीओपी मोनु गोस्वामी, सुमित मित्तल, सह निर्देशक सुरज कुमार निर्मल शामिल हैं।