Homeकृषिदेशबिहार

भगवानपुर स्थित सहनी मत्स्य उत्पादन केंद्र पहुंच मछली उत्पादन के गुर जाने वैशाली के मत्स्य पालक किसान

सीवान(बिहार)जिले के भागवनपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर और बहियारा चावर स्थित सहनी मत्स्य उत्पादन केंद्र पर वैशाली जिला के लालगंज प्रखंड के 32 मत्स्य पालक किसान मत्स्य विकास पदाधिकारी वैशाली राजू कुमार और मत्स्य प्रसार पदाधिकारी सुश्री विश्वमणि के नेतृत्व में चावर विकास योजना,मत्स्य विपणन कीट,निजी तालाबों का जीर्णोद्धार योजना,तालाब मात्स्यिकी,विशेष सहायता एवं प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के तहत बायोफ्लॉक निर्माण,फीसफीड मिल,आरएएस और मात्स्यिकी तकनीकी का समेकित भ्रमण दर्शन किया।

जिसमे मत्स्य पालक महिला और पुरुष किसानों ने तालाब, फीसफीड मिल,बायोफ्लॉक,सब्जी उत्पादन सहित समेकित कृषि प्रणाली का अवलोकन किया तथा मत्स्य पालक किसान शिव प्रसाद सहनी से मत्स्य पालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की।जिसमे श्री सहनी ने किसानों को मछली का जीरा उत्पादन,जीरा के रख रखाव एवं उससे उंगलिका तैयार करने की पद्धति एवं उंगलिका को तालाब में संचय कर बड़ी मछली तैयार करने की विधि से अवगत कराया।इस भ्रमण टीम में मानचून देवी,रामकली देवी,उर्मिला देवी,रीता देवी,मालती देवी,प्रमिला देवी,प्रमोद कुमार,कुढनिया देवी, मालनी देवी सहित अन्य शामिल थी।