महिलाओं को कोरोना का टीका लगाने के प्रति समर्पित होगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
अभियान की सफलता के लिये जिलाधिकारी ने दिये जरूरी निर्देश, डीडीसी होंगे नोडल
अररिया(बिहार)अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस इस बार कई मायनों में खास होगा।महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जाता है।इस बार ये दिवस महिलाओं को कोरोना का टीका लगाये जाने के लिए पूरी तरह समर्पित होगा।इसे लेकर जिलाधिकारी ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किये हैं।महिला दिवस पर जिले की अधिक से अधिक महिलाओं को कोरोना का टीका लगाये जाने को लेकर जिले में विशेष अभियान संचालित किये जायेंगे।अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर डीडीसी मनोज कुमार को नोडल अधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है।साथ ही पंचायती राज,आईसीडीएस, जीविका, शिक्षा व कल्याण विभाग के बीच आपसी समन्वय को बेहतर बनाते हुए अभियान को सफल बनाने को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिये गये हैं।
दस हजार महिलाओं को टीकाकृत किये जाने का है लक्ष्य:
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले की दस हजार महिलाओं को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।लक्ष्य के मुताबिक जिले के सभी नौ प्रखंडों में प्रति प्रखंड 1500 महिलाओं को टीकाकृत किया जाना है।इस संबंध में डीपीएम रेहान असरफ ने बताया कि अभियान की सफलता को लेकर 40 स्थलों पर टीकाकरण सत्र स्थल का संचालन किया जायेगा।जिले के सुविधा संपन्न 30 हेल्थ वैलनेस सेंटर पर सत्र आयोजन की तैयारी है।प्रत्येक हेल्थ वैलनेस सेंटर पर दो टीकाकरण सत्र स्थल का संचालन किया जायेगा। प्रत्येक सत्र पर सौ लोगों को टीकाकृत किये जाने की योजना है।इसी तरह एक पीएचसी में चार टीकाकरण सत्र का संचालन किया जाना है। सभी सत्र स्थल पर कम से कम 100 लोगों को टीकाकृत किया जाना है।
अभियान की सफलता में आशा व जीविका कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण:
महिला दिवस पर आयोजित होने वाले विशेष टीकाकरण अभियान की सफलता में आंगनबाड़ी कर्मी,आशा कार्यकर्ता व जीविका दीदियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।डीपीएम ने बताया कि सभी कर्मियों को अपने संबंधित क्षेत्र के कम से कम पांच 45 साल से अधिक उम्र की बीमार महिला व 60 साल से अधिक उम्र की बुजुर्ग महिलाओं को नजदीकी टीकाकरण सत्र स्थल पर ले जाकर उनका टीकाकरण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
बेहतर काम करनी महिला कर्मियों को डीएम करेंगे सम्मानित:
महिला दिवस पर अपने संबंधित क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली महिला कर्मियों को चिह्नित कर जिलाधिकारी के माध्यम से सम्मानित किये जाने की योजना है।इतना ही नहीं इस दिन सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के लिये भी सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों में विशेष इंतजाम किये जायेंगे। इसके लिये स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष इंतजाम किये जाने हैं।उस दिन मां बनने वाली महिलाओं को भी प्रशासनिक तौर पर सम्मानित किये जाने की योजना है।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment