torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack किसान सलाहकार पर लगें आरोप की जांच के लिए अधिकारी ने किसानों से पूछताछ किया - गौरी किरण
Home

किसान सलाहकार पर लगें आरोप की जांच के लिए अधिकारी ने किसानों से पूछताछ किया


भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र महमदा पंचायत के कृषि सलाहकार पप्पू त्रिपाठी के खिलाफ महमदा गांव के राजू कुमार राय ने कृषि योजनाओं के लाभ में रिश्वत लेने की शिकायत जिला पदाधिकारी से बीते वर्ष 23 दिसम्बर को पत्र भेजकर किया था। जिसपर जिला पदाधिकारी ने डीएओ सीवान से जांच कराकर कृषि सलाहकार के खिलाफ जांच रिपोर्ट की मांग की है। डीएओ के निर्देश पर सहायक निदेशक पौधा संरक्षण पदाधिकारी सुशील कुमार ने महमदा पंचायत भवन पर पहुच कर किसानों से बातचीत कर किसान सलाहकार पर लगे आरोपों की जांच पड़ताल किया।जांच अधिकारी ने बताया कि किसान सलाहकार के खिलाफ लगे आरोपों पर किसानों ने बताया कि कृषि से संबंधित जानकारी को किसान सलाहकार किसानों को समय पर नहीं देते है तथा कृषि के अनुदान के लिए रिश्वत लेने के बातो को किसानों ने सही बताया लेकिन रिश्वत लेने का कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया।जांच रिपोर्ट जिले के वरीय पदाधिकारी को आगे की करवाई के लिए सौंपी जाएगी।