The role of girls is important in the new construction of India: Kushwaha
वैशाली बिहार
हाजीपुर(वैशाली)अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में वैशाली जिला कुशवाहा आश्रम परिसर में बॉल बैडमिंटन एवं कबड्डी खेल से जुड़े दर्जनों बालिकाओं को वैशाली जिला कुशवाहा संघ के महामंत्री अनिल चंद कुशवाहा,प्रारंभिक शिक्षक संघ सह कुशवाहा संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा,कुशवाहा संघ के कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार बनफूल,बॉल बैडमिंटन सह कबड्डी संघ वैशाली के सचिव रवि रंजन कुमार ने सभी बालिका खिलाड़ियों को तिलक लगाकर अभिनंदन करते हुए मिठाई खिलाई। इस अवसर पर महामंत्री अनिल चंद कुशवाहा ने कहा लड़कियां वर्तमान में सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है।शिक्षा, चिकित्सा,प्रशासनिक और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और देश का नाम रोशन कर रही है।हम लोगों को बालिकाओं के शादी विवाह में तिलक दहेज नहीं लेने पर जोर देना चाहिए ताकि समाज में एक नई परंपरा कायम हो सके।जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने बालिका खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा की आज लड़कियां किसी भी क्षेत्रों में लड़के से कम नहीं है।
उन्होंने सावित्रीबाई फुले, मदर टेरेसा,इंदिरा गांधी,कल्पना चावला,किरण बेदी से लेकर वैशाली के जिलाधिकारी रचना पाटिल तक की चर्चा किया और कहा की विद्यालयों,महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में लड़कियों की उपस्थिति आने वाले दिनों में नए भारत के निर्माण में लड़कियों की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रदर्शित कर रही है।आने वाला कल निश्चित रूप से लड़कियों का होगा।कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार बनफूल ने अपने स्तर से सभी खिलाड़ियों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से बॉल बैडमिंटन एवं कबड्डी संघ के जिला सचिव रवि रंजन कुमार, विनोद कुमार धोनी,राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी वंदना कुमारी,निधि कुमारी, प्रियंका कुमारी, साक्षी कुमारी,नेहा कुमारी,दीपा कुमारी,निकिता कुमारी, रानी का कुमारी,मुस्कान कुमारी,शालू कुमारी के अलावा दर्जनों खिलाड़ी उपस्थित थे।
रिपोर्टर-मोहम्मद शाहनवाज अता
छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…
रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…
50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…
छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…
छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…
पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…
Leave a Comment