The student gathering was organized by the student unity forum at 12 noon
रोहतक पंडित नेकीराम कॉलेज रोहतक में दोपहर 12 बजे छात्र एकता मंच ने छात्र सभा का आयोजन किया गया।छात्र सभा, उन्नाव रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए और आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर के विरोध में की गई। जिसमें छात्र एकता मंच के सदस्यों ने कक्षाओं में जाकर छात्र छात्राओं को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और पीड़िता के साथ खड़े होने की अपील की।आपको बता दें कि उन्नाव की एक 17 साल की लड़की के साथ जून 2017 में बलात्कार किया गया।
रेप पीड़िता ने बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर बलात्कार करने के विरोध में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। फिलहाल 28 जुलाई को सड़क हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की जान चली गई और पीड़िता और उसके वकील की हालत नाजुक बनी हुई है। छात्र एकता मंच के सदस्य अमनप्रीत विद्यार्थी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि उत्तर प्रदेश से लेकर पूरे देश में लगातार लड़कियों/महिलाओं के साथ यौन शोषण व बलात्कार की घटना सामने आ रही हैं जिससे यह साबित होता है कि मौजूदा सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गम्भीर नहीं है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तो मात्र जुमले हैं। ऐसी परिस्थितियों में खुद लड़कियों/महिलाओं को ही आगे आना होगा और लड़कर शोषण मुक्त समाज बनाना होगा।
अंत में निम्नलिखित मांगों के साथ सभा का समापन किया गया:-
1. ज़िंदगी और मौत से जूझ रही बहादुर लड़की की जान बचाने के लिए उसका ईलाज लखनऊ की बजाए दिल्ली के AIIMS में एक स्वतंत्र मेडिकल बोर्ड की निगरानी में हो।
2. विधायक कुलदीप सेंगर की विधानसभा सदस्यता रद्द होनी चाहिए।
3. फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट से मामले पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए तथा दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
4. मामले में कोताही बरतने वाले ज़िम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
सभा के दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उन्नाव रेप पीड़िता के पक्ष में खड़े होकर यह साबित कर दिया कि वह अकेली नहीं है।इस दौरान मनीषा आजाद,तरुण बागी,मोहित,अमनप्रीत,संदीप ,अश्वनी,साक्षी,गजल,दृष्टि व अन्य छात्र छात्राएँ और प्रो० प्रदीप व अन्य टीचिंग स्टाफ मौजूद रहा।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment