गौरीकिरण ब्यूरो
झारखंड : देवघर हाथी पहाड़ पर स्तिथ मंदिर में चल रहे तैयारियों का अनुमंडल पदाधिकारी सह मंदिर के प्रभारी पदाधिकारी ने किया अवलोकन।
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला, 2020 के तैयारियों को देखते हुए प्रभारी पदाधिकारी, बाबा बैद्यनाथ मंदिर सह अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर श्री विशाल सागर ने आज बाबा मंदिर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने ने सुरक्षा व्यवस्था, निर्वाध विद्युत आपूर्ति, विभिन्न मरम्मति कार्य आदि का जायजा लिया। इसके उपरांत उनके द्वारा हाथी पहाड़ के समीप मंदिर कोष से कराये जा रहे निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व उसके रोकथाम हेतु राज्य सरकार के तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में देवघर में श्रावणी मेला के आयोजन होने या न होने से संबंधित निर्णय राज्य सरकार एवं श्राईन बोर्ड द्वारा लिया जायेगा।लेकिन जिला प्रशासन व मंदिर प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर में निर्वाध विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न मरम्मति कार्य आदि से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गयी है, ताकि आगामी दिनों में किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो। इसे लेकर मंदिर परिसर व इसके आस-पास के क्षेत्रों में आवश्यकता के हिसाब से विभिन्न प्रकार के कार्य कराये जा रहे हैं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रूट चार्ट तैयार की जा रही है कि यदि मंदिर का पट्ट आम भक्तो के लिए खुलता है और श्रावणी मेला का आयोजन होता है तो किस प्रकार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए भक्तो को कतारबद्ध कर उनका सुगम जलार्पण कराया जा सकता है। इसके लिए हम सभी का प्रयास है कि यदि इस वर्ष श्रावणी मेले का आयोजन होता है तो भक्तो को बेहतर से बेहतर व अत्याधुनिक सुविधाएँ मुहैया करायी जाय एवं सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन हो।इस मौके पर प्रशिक्षु आईएएस श्री रवि आनंद, प्रशिक्षु आईएएस श्री संदीप मीना एवं संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment