torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack शव को पोस्टमार्टम करने बाद गांव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम - गौरी किरण
Homeक्राईमदेशबिहार

शव को पोस्टमार्टम करने बाद गांव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

बसंतपुर(सीवान)भूमि विवाद में हुई एक युवक की मौत।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेजा ।मृत युवक के पोस्टमार्टम के उपरांत बुधवार की शाम शव बसावं गांव पहुंचते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। परिजनों को रो – रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक की पत्नी स्वीटी देवी अपने पति की शव देख बेसूध हो गई। वही मृतक की माँ आशा देवी बेटे के शव से लिपट कर दहाड़ मार कर रोने लगी। मृतक तीन भाई में सबसे बड़ा था सबसे छोटा भाई की भी मौत तीन साल पूर्व कैसर से हो गई थी। मझला भाई पंकज कुमार भी मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है बता दे कि मृतक प्रफुल कुमार की शादी बीते नवम्बर में गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के कहला गांव में हुई थी। मृतक की एक बहन लभली देवी जिसकी शादी हो चुकी है। मृतक व उसके पिता हिमाचल प्रदेश में एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करते है। मृतक हाल में ही होली में घर आया था। पुनः हिमाचल जाने के लिए टिकट भी ले रखा था। गांव शव पहुहंचने की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग मृतक के दरवाजे पर पहुंच गये। पडोसी व जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दे रहे थे