torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack सदर अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लाट की पाइप को चोरों ने दिनदहाड़े ले उड़े - गौरी किरण
Homeक्राईमदेशबिहारस्वास्थ्य

सदर अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लाट की पाइप को चोरों ने दिनदहाड़े ले उड़े

गोपालगंज(बिहार)सदर अस्पताल गोपालगंज में लगे आइएसओ सर्टिफाइड मॉडल को चोरों ने दिनदहाड़े ऑक्सीजन प्लांट को लेकर फरार हो गए। चोरों ने ऐसी वैसी पाइप नहीं बल्कि महंगी कॉपर पाइप चुरा ली वो भी गैस कटर से काटकर। चोरी की इस घटना के बाद से इमरजेंसी वार्ड सहित 105 बेडों पर ऑक्सीजन सप्लाई अवरुद्ध हो गयी है।

बीते दो दिनों से अस्पताल में ऑक्सीजन की मारामारी चल रही है। इस मामले में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. एसके गुप्ता से जब ये प्रश्न पूछा गया तो वे भड़क गए। डॉ.एसके गुप्ता ने कहा कि चोरी हो गयी तो हमलोग अधिकारियों को जवाब देंगे।दरअसल, गोपालगंज के सदर अस्पताल की गेट पर चश्पाये गये पोस्टर पर साफ-साफ लिखा है कि कोई भी मीडियाकर्मी अस्पताल में प्रवेश नहीं कर सकते हैं।

यह इस लिए किया जा रहा है ताकि अस्पताल का काला चिट्ठा सब के सामने न आ जाये।चोरी की घटना को अस्पताल प्रशासन ने छुपाने की कोशिश कर रही है। यह हाल तब है जब सदर अस्पताल की सुरक्षा में 30 रिटायर्ड फौजियों को लगया गया है। जिसके बाद भी अस्पताल में सुरक्षित नहीं है। अस्पताल में हुई चोरी की इस घटना के बाद प्रबंधन ने दो दिन बाद भी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई है।