torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack मजफ्फरपुर में पम्प व वाहन के शोरूम लूटने में नाकाम अपराधियों की पुलिस से मुठभेड़ तीन घायल - गौरी किरण
Homeक्राईमदेशबिहार

मजफ्फरपुर में पम्प व वाहन के शोरूम लूटने में नाकाम अपराधियों की पुलिस से मुठभेड़ तीन घायल

बिहार:मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज थाना क्षेत्र के फुलवरिया में पैट्रोल पम्प,और टीवीएस के शो रूम को लूटने की कोशिश में अपराधी हुए नाकाम।पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची।पुलिस को देखते ही अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस ने भी जबाबी कारवाई में पुलिस की गोलियों से तीन अपराधी गंभीर रूप से घायल,आठ अपराधियों को पुलिस ने 5 हथियार और कारतूस के साथ धड़ दबोचा , इस दौरान एक पुलिस कर्मी को भी चोट आई है जिसका इलाज कराया जा रहा है।

घटना के दौरान एनकाउंटर में पुलिस की गोली से घायल तीनों अपराधियों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिये एसकेएमसीएच भेजा है।

सूचना पर घटना स्थल पर पहुँचे जिले के पुलिस कप्तान जयंतकांत ने बताया कि अपराधियों की होने की सूचना मिलते ही पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गयी और अपराधियों के मंसूबे को बिफल कर दिया , पुलिस को देखते ही अपराधियों ने गोलीबारी कर दी पुलिस ने आत्म रक्षार्थ गोली चलाई जिसमे तीन को गोली लगी है वह घायल है इस दौरान 8 अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है। वही दो अपराधी मोटरसाइकिल से भागने में सफल हो गए हैं जिसके लिए लगातार नाकेबंदी कर छापेमारी जारी है पकड़े गए आठो अपराधियों के पास से 5 हथियार व करतूत के साथ एक फॉरविलर और बाईक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है ।