मधेपुरा(बिहार)जिले में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई है ।घटना कार और बोलेरो की भीषण टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हुई है।जबकि हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जिले के मुरलीगंज और कुमारखंड थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके लक्ष्मीपुर चंडी स्थान गांव के नजदीक की है।
भीषण टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।मृत युवकों में आजाद टोला गांव के अभिषेक कुमार उर्फ सोनू, नगर परिषद वार्ड नंबर 9 का रहने वाला केशव कुमार और नगर परिषद वार्ड नंबर 14 का निवासी दिलखुश कुमार शामिल है।जबकि दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।उधर घटना के बाद चालक बोलेरो को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि सभी युवक कार पर सवार होकर बारात जाने के लिए मधेपुरा के खौपेती से सुपौल के जदिया जा रहे थे। जैसे ही कार लक्ष्मीपुर चंडी स्थान गांव के नजदीक तीखे मोड़ पर पहुंची, सामने से आ रही बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही 3 युवक की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment