Home

महमदपुर छपरा एनएच 101 पर मलमलिया में गार्डर लॉन्चिंग का कार्य शुरू होने से आवागमन बंद,लोगों की परेशानी शुरू

वैकल्पिक मार्ग का लगा सूचना पट

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के मलमलिया और छपरा के बीच रेलवे के निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर गर्डर लॉन्चिंग का कार्य शनिवार को शुरू हो गया है।जिकसे कारण लोगों को परेशानी होने लगी है।जिन्हें मलमलिया से भगवानपुर हाट पहुचने के लिए आठ किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ता था वे अब 10 किलोमीटर की दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय पहुँचने।इसके कारण 5 मार्च से लेकर 15 मार्च था आवागमन बंद रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे बलिया के कार्यपालक अभियंता के 26 फरवरी को दिए गए पत्र के आलोक में डीएम अमित कुमार पांडेय ने गर्डर लगाने के दौरान सुरक्षा की दृष्टिकोण को देखते हुए 5 मार्च से लेकर 15 मार्च तक आवागमन पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। साथ ही इसके लिए वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है। ताकि लोग बैकल्पिक मंर्ग के सहारे आवागमन कर सके।इसको लेकर मलमलिया में सूचना पट विभाग के द्वारा लगा दिया गया।जिससे लोगों को वैकल्पिक मार्ग की जानकारी दी गई है। डीएम के द्वारा जारी पत्र में बताया गया था कि अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज के पत्रांक 317 दिनांक 3 मार्च के द्वारा राज्य मार्ग एनएच 101 पर स्थित समपार संख्या 11 मलमलिया छपरा का निर्माणाधीन आरओबी ऊपर गामी पुल के गार्डर लांचिंग के कार्य हेतु सुरक्षा कारणों से 5 मार्च से 15 मार्च के बीच सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आवागमन बंद करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए अंचलाधिकारी भगवानपुर से प्रतिवेदन की मांग की गई। अंचलाधिकारी से प्राप्त अनापत्ति प्रमाण पत्र के आलोक में एनएच 101 समपार संख्या 11 मलमलिया छपरा के निर्माणाधीन ओवरब्रिज के गडर लॉचिंग चार्ज के लिए सुरक्षा कारणों से यातायात का रूट बदलने की आवश्यकता है।

गाडर लॉन्चिंग के दौरान छपरा से मलमलिया महमदपुर जाने वाले भारी वाहन जलालपुर नगरा मसरख होते हुए महमदपुर मलमलिया होते हुए जाएंगे। छपरा से मलमलिया जाने वाले हल्के वाहन हिलसर भीखमपुर नगरा होते हुए छपरा जाएंगे। मलमलिया से छपरा जाने वाले भारी वाहन मशरख होते हुए छपरा जाएंगे। जबकि मलमलिया से छपरा जाने वाले हक्के वाहन भीखमपुर होते हुए छपरा जाएंगे। इस दौरान सीवान मलमलिया मसरख के सीधी सड़क खुली रहेगी। डीएम ने इन सभी बिंदुओं के विचार के बाद एनएच 11 पर दिनांक 5 मार्च से 15 मार्च तक निर्धारित अवधि में यातायात बदलने की स्वीकृति प्रदान की गई थी।पूर्वोत्तर रेलवे बलिया के कार्यपालक अभियंता को निर्देश पर वैकल्पिक मार्ग को लेकर सूचना पट लगाया गया है। हालांकि सुरक्षा को लेकर किसी अधिकारी की तैनाती नहीं कि गई है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago