Home

दुःखद घटना:पिता के मौत के बाद लाडली बेटी की छत से फिसलकर हुई मौत

घटना स्थल पर लगी भीड़

पचरूखी(सीवान)कहते हैं बेटियां अपने पिता की लाडली होती हैं और लेकिन क्या कोई बेटी अपने पिता से इतना प्यार कर सकती है।कि उसकी मौत का सदमा ही न सह पाए। एक ऐसी ही घटना पचरूखी थाना सोनापिपर गांव में सामने आई है। जहां पर एक सेवानिवृत्त शिक्षक की शुक्रवार की रात्रि में हर्दयगति रूकने से मौत हो गई। अपनी पिता की मौत की सदमा ऐसा लगा लाडली बेटी को,की छत से फिसलकर मौत मौत हो गई। इस दर्दनाक सदमें को सुनकर सभी विचलित हो गयें।

घटना के सम्बंध में बताया जाता है की सोनापिपर गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक नन्द सिह (70)वर्ष की शुक्रवार की रात्रि हर्दयगति रूकने से मौत हो गई।मौत की सदमा उनकी 25वर्षीय बेटी गुड़िया कुमारी ने बर्दाश्त नही कर पाई और वह शनिवार के दोपहर छत से फिसल कर गिरने उसकी भी मौत हो गई।

गुड़िया के भाई व अन्य परिजनों ने बताया की।गुड़िया अपने दो भाईयों में माझील थीं।गुड़िया अपने पिता की लाडली बेटी थी और पिता को कई बार हंसी-हंसी में यह भी बोलती थी कि मैं भी आपके साथ ही इस दुनिया को छोड़ दूंगी। लेकिन किसी को इस बात का आभास नहीं था कि गुड़िया ऐसा सच में भी कर सकती है।शनिवार के देर रात्रि में पिता पुत्री के अंतिम संस्कार परिजनों ने गांव वालों के सहयोग से कर दिया।

गुड़िया अपनी माता पिता की हमेशा देखभाल करती थीं।गुड़िया की मां लालमती देवी काफी समय से बीमार है। मां लालमती देवी का बीमारी के कारण गुड़िया ने अपनी मां की काफी देखभाल करती थी।पिता व बेटी की मौत के बाद परिवार में मां व दो भाई रह गयें।दो लड़को में एक की शादी हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि गुड़िया बाइक तक चला लेती थी और कई बार अपनी माता व पिता को बाइक पर बैठाकर इलाज के लिए चिकित्सक के पास भी ले जाती थी। कई बार अपने पैतृक गांव सोनापिपर से बाइक पर अपने माता-पिता को लेकर नाना-नानी के घर चली जाती थी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago