गिरिडीह(झारखंड)जिले बिरनी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी में पहले से ही चिकित्सकों का अभाव चल रहा था। ऐसे में मंगलवार को विभाग ने आदेश जारी करते हुए बिरनी अस्पताल परिसर में रहकर 24 घण्टे सेवा देने वाले एकमात्र चिकित्सक ताजउद्दीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोपचांची तबादला कर दिया गया। बता दें कि तीन चिकित्सकों के भरोसे 2 लाख की आबादी का जिम्मा है। जिसमे एक चिकित्सक तुलाडीह एवं एक बरहमसिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए विभाग ने भेजा था परन्तु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों के अभाव रहने के वजह से दोनों चिकित्सकों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा लिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार डॉ. ताजुद्दीन पिछले 18 वर्ष से अस्पताल परिसर में रहकर प्रखण्ड के लोगों को सेवा दे रहे हैं। वह अपने कार्यकाल के दौरान 3 बार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पद पर रहे एवं एक बार वित्त रहित प्रभारी रहे। 20 सुत्री अध्यक्ष एतवारी वर्मा ने कहा विभाग ने अस्पताल को बिना को चिकित्सक दिए ही ऐसे चिकित्सक का तबादला कर दिया जो 24 घन्टे घण्टे सेवा दे रहे थे। जानकारी के अनुसार प्रखण्ड के 2 लाख की आबादी के लिए तीन चिकित्सक ऊंट के मुंह में जीरा की तरह है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment