Homeदेशबिहार

पुलिस सप्ताह पर थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया

थाना परिसर में वृक्षारोपण करते पुलिसकर्मी

भगवानपुर हाट(सीवान)शुक्रवार को पुलिस सप्ताह के उपलक्ष्य पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया।जिसमें थाना परिसर में फलदार वृक्ष का पौधा लगाया गया।वृक्षारोपण के उपरांत थानाध्यक्ष ने बताया कि पृथ्वी पर बढ़ते प्रदूषण से पर्यावरण असन्तुलित हो गया है।इसे संतुलित करने के लिए एकमात्र उपाय है कि सभी लोग सामुहिक रूप से वृक्षारोपण करें।वृक्षारोपण करने से ही पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है।आनेवाले पीढ़ियो को संतुलित पर्यावरण उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी हम सब की है।इस मौके पर पीएसआई चांदनी कुमारी, रजनी कुमारी, रवि कुमार, एएसआई सीपी पासवान,अफताब आलम सहित सभी पुलिसकर्मी शामिल थे।