torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack बसंतपुर में स्कार्पियो की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवा घायल, एक रेफर - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

बसंतपुर में स्कार्पियो की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवा घायल, एक रेफर


बसंतपुर(सीवान)स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवक घायल हो गए । घायलों में एक युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना थाना क्षेत्र के कोडर पुल के नजदीक की है जहां एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल युवक कन्हौली गांव के नरेश सिंह के 22 वर्षीय पुत्र मोटू कुमार और उसका 18वर्षीय छोटा भाई भीम कुमार है। घटना की सूचना मिलते हीथानाध्यक्ष राकेश कुमार घटना स्थल पहुंचे व घायलों को पीएचसी भेजवाया।

घायल युवक

चिकित्सक ने मोटू कुमार की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि भीम कुमार का इलाज बसंतपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ है। दोनों युवक भाई बसंतपुर बाजार से वापस घर जा रहे थे। तभी स्टेट हाइवे 73 पर सीवान की तरफ से आ रही अनियंत्रित स्कार्पियो ने रौंदकर भाग गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्टेट हाईवे 73 पर मुंडा पेट्रोल पंप एवं मुड़ा तीनमुहानी तथा कोडर पुल के पास आए दिन इस तरह का घटना हो रही है।