सीतामढ़ी(बिहार)जिले में भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत हो गई। वही दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज्य मार्ग 77 स्थित बरियारपुर ईदगाह वाली पोखर के पास की बताई जा रही है।सूचना है कि रविवार को देर रात में कार दुर्घनाग्रस्त होने से दो दोस्तों की मौत हो गई है। वहीं अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल युवकों को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृत युवक की पहचान पुपरी थाना क्षेत्र के केशपुर गांव के अभिषेक कुमार और विनय कुमार राय के रूप में में हुई है।घायलों में उसी गांव के अर्जुन कुमार,गोपाल कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की पड़ताल में जुट गए हैं।आसपास के लोगों ने बताया कि सभी लोग निजी कार से पुपरी के केशपुर पूरा गांव से अरुण कापर के पुत्र की बारात में सोनबरसा थाना क्षेत्र के लोहखर गांव जा रहे थे। इसी क्रम गाड़ी अनियंत्रित होने के कारण बरियारपुर ईदगाह वाली पोखड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में जा समाई।दुर्घटना में मौके पर ही अभिषेक और विनय की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए। नगर थाना पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की घायलों का इलाज सदर अस्पताल मे कराया जा रहा है।पुलिस शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment