Homeदुर्घटनादेशबिहार

कटिहार बरारी नदी नाव पलटने से दो की मौत, पांच लापता

कटिहार:(बिहार)सूबे के कटिहार से इस वक्त बड़ी खबर मिल रही है। जिले के बरारी नदी में बड़ा नाव हादसा हुआ है। इस हादसे में 5 लोगों के लापता होने की खबर है। जबकि चार लोग किसी तरह तैरकर जान बचा ली। हादसा पासवान टोली के मरघिया के पास हुआ है। नाव हादसे के बाद लापता लोगों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है ये सभी लोग मजदूरी करके वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक बीच बरारी नदी में नाव अनियंत्रित हो कर पलट गया। नाव पर कुल 9 लोग सवार थे। चार लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। जबकि 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिसमें तीन महिला और एक बच्चा भी है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य में जुट गई है।