torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack डायल 112 के दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो वायरल - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

डायल 112 के दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो वायरल

भगवानपुर हाट(सीवान)डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा बुजुर्ग और युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर एसपी नीरज कुमार सिंह ने कार्रवाई की है। एसपी ने डायल 112 पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। सोशल मीडिया पर तीन छोटे वीडियो वायरल हुए थे। इनमें पुलिसकर्मी लाठी से पिटाई करते, गालियां देते और सांप्रदायिक टिप्पणी करते दिख रहे हैं।

घटना चोरौली-नगवां गांव की बताई जा रही है। दो दिन पहले गांव में एक गाय भाग गई थी। गांव के दो लोगों ने उसे पकड़कर बांध दिया। ग्रामीणों को शक हुआ कि वे गाय चुराने आए थे। बाद में पता चला कि गाय गांव की ही थी। ग्रामीणों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने दोनों को पकड़ लिया। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी दोनों को लाठी से पीटते और गालियां देते दिखे। वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होमगार्ड के जवान दयानंद सिंह और चालक मनोरंजन सिंह को निलंबित कर दिया।