Home

सीवान में रफ्तार के कहर के शिकार हुए बाइक सवार दो युवा, दोनों पटना रेफर

सीवान(बिहार)जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक ब्रेजा कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। जिससे में दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसके बाद उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों की पहचान पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के 26 वर्षीय समसुद्दीन अहमद और 24 वर्षीय इमामुद्दीन खान के रूप में पहचान हुई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों युवक सब्जी का व्यवसाय करते हैं। घटना सीवान-छपरा उच्च पथ 521 पर स्थित पचरुखी थाना क्षेत्र के पचरुखी बाइपास के पास की है। घटना के बाद सड़क से गुजर रहे राहगीरों की मदद से दोनों युवक को आनन-फानन में सीवान शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज पीएमसीएच रेफर कर दिया।
घटना के बाद घायलों के जेब से मिले आइडी कार्ड और मोबाइल फोन यह जानकारी मिला है कि दोनों युवक देवरिया जिले में सब्जी का व्यवसाय करते हैं। वह सोमवार की रात्रि में सीवान किसी काम के वजह से आए थे और छपरा जा रहे थे।इसी क्रम में पचरुखी थाना क्षेत्र के पचरुखी बाइपास के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ब्रेजा कार ने उन्हें रौंदते हुए फरार हो गई।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago