कर्नाटक:बेंगलुरु में एक बेरोजगार युवक ने अपनी दो वर्ष की बेटी को मौत के घाट उतारने के बाद आत्महत्या की कोशिश किया,जिसे पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में गिरफ्तार किया है। उसने पुलिस को बताया कि उसके पास बेटी को खाना खिलाने के पैसे नहीं थे। बेटी की जान लेने के बाद उसने आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन बच गया।
खबरों में घटना 15 नवंबर की बताई जा रही है। बेटी का शव 16 नवंबर को कोलार के केनदत्ती गांव की झील में मिली। इस झील के किनारे पुलिस को एक नीले रंग की कार भी मिली। इसे देखकर गांव के लोगों ने कोलार पुलिस को सूचना दी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने पिता की तलाश शुरू की, जिसके बाद 16 नवंबर को बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया। मामले का खुलासा अब हुआ है।
मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक युवक 15 नवंबर से बेटी के साथ लापता था
मीडिया खबरों में बताया गया है की आरोपी की पहचान 45 साल के राहुल परमार के नाम से हुई है। वह गुजरात का रहने वाला है और दो साल पहले अपनी पत्नी भव्या के साथ बेंगलुरु आया था। 15 नवंबर से वह अपनी बेटी के साथ लापता था, जिसकी प्राथमिकी उसकी पत्नी ने पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी।बेटी को विद्यालय पहुंचाने के बहाने घर से निकला था आरोपी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक राहुल ने पुलिस को बताया कि वह बेटी को विद्यालय पहुंचाने के बहाने घर से निकला था। वह खुद को मारना चाहता था, लेकिन बेटी के सामने होने के चलते वह फैसला नहीं कर रहा था। वह पूरे दिन बेंगलुरु और कोलार के आसपास घूमता रहा। शाम को झील के पास कार रोककर वह बहुत देर तक सोचता रहा कि क्या करना चाहिए। उसने घर लौटने के बारे में विचार आया, लेकिन उसे डर सताता रहा कि अगर वह घर लौटा तो कर्जदार उसे परेशान करेंगे।बेटी को इतनी जोर से गले लगाया कि उसकी जान निकल गई
झील के पास एक दुकान से अपनी बेटी के लिए चॉकलेट और बिस्कट खरीदे। लेकिन बेटी दोपहर से भूखी थी, इसलिए वह रोती रही। राहुल के पास बेटी को कुछ और खिलाने के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए उसने बेटी के साथ जान देने का फैसला लिया।
पहले वह बहुत देर तक बेटी के साथ खेल खेलता रहा। फिर उसे बहुत देर तक गले लगाए रहा। गले लगाए हुए ही उसने बेटी का गला घोंट दिया और उसके शव के साथ झील में कूद गया, लेकिन वह बच गया। इसके बाद आरोपी ने ट्रेन से कटकर जान देने की ठानी। वह बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां अगले दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस सूत्रों के मुताबित राहुल छह महीन से बेरोजगार था।जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है।पुलिस युवक से पूछताछ करने में जुटी है।
सौजन्य:दैनिक भास्कर
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment