भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के भेड़वनियां गांव के एक बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर में रखे सामानों की चोरी कर ली है। इस मामले में गृहस्वामी स्व. जगदीश साह के पुत्र रविरंजन कुमार ने शुक्रवार को थाने में आवेदन दिया है। चोरी की घटना नौ जनवरी की रात की बताई जाती है।पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया है कि वह और उसके बड़े भाई बाहर नौकरी करते हैं और वहीं पर परिवार के साथ रहते हैं। इसका फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर का ताला तोड़कर कीमती समानों की चोरी कर ली गई है। जाति आधारित गणना को लेकर गुरुवार को जब शिक्षक पहुंचे तो, तो घर का ताला टूटा पाया। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना मिलने पर वह शुक्रवार को घर पहुंचा, तो घर के सभी कमरे का ताला टूटा हुआ था। घर में रखे सभी बक्सों व आलमारी का ताला तोड़कर और सभी सामानों को बिखेर कर करीब छह लाख रुपये मूल्य के कीमती सामानों की चोरी कर ली गई है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment