महाराजगंज(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के चांदपुर गांव के शिक्षक राज कुमार का बुधवार की सुबह हृदयगति रूकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।
मृतक के पत्नी और बच्चों के रो रो कर बुरा हाल है। मृत शिक्षक प्रखंड के बलिया पट्टी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पद स्थापित थे।निधन की खबर सुनते ही मध्य विद्यालय गौर के प्रधानाध्यापक आख़िलानन्द पांडेय शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया।
उन्होंने कहा कि शिक्षक स्व.राज कुमार बहुत ही मिलनसार और मृदुभाषी थे। उनके आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है और शिक्षक समाज स्तब्द्ध है। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिए। साथ ही आर्थिक सहयोग करने का आश्वासन भी दिया गया। मृतक के एक पुत्र और तीन पुत्री है।संवेदना प्रकट करने वालो में पूर्व मुखिया मनोज कुमार शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक नेता सनोज कुमार ,रामपति साह, ललन मांझी, हरेंद्र कुमार,सुरेंद्र प्रसाद,रंजन कुमार, जयशंकर प्रसाद ,राजेन्द्र प्रसाद यादव,महमद मुस्तफा सहित सैकड़ों शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित हुए।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment