Homeदेशबिहारराजनीति

अंतिम दिन चार पंचायतों में उपमुखिया व उपसरपंच चुने गए

उत्तरी साघर सुल्तानपुर पंचायत के मुखिया सुभाष सिंह अनुपस्थित रहे
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय में चल रहे पंचायत प्रतिनिधियों के शपथग्रहण तथा उपमुखिया व उपसरपंच के चुनाव कार्यक्रम के अंतिम दिन शुक्रवार को पर्यवेक्षक जिला योजना पदाधिकारी राजीव कुमार के उपस्थित में आरओ सह बीडीओ डॉ. कुंदन ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों में सोंधानी से चांदनी कुमारी,दक्षिणी साघर सुल्तानपुर से मनमोहन मिश्र,विलासपुर से मालती देवी को मुखिया पद व शराबबंदी को लेकर शपथ दिलाए।

सोंधानी मुखिया चांदनी कुमारी उपमुखिया को शपथ दिलाती हुई

जबकि उत्तरी साघर सुल्तानपुर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया सुभाष सिंह पर चुनाव के दिन मतदान केंद्र पर हुई गोलीबारी में आरोपित होने पर शपथग्रहण समारोह में अनुपस्थित रहे।इसके उपरांत पंचायतों के उपमुखिया व उपसरपंच का चुनाव हुआ। जिसमे सोंधानी से तारामती देवी,दक्षिणी साघर सुल्तानपुर पंचायत से निर्विरोध श्याम प्यारी देवी, उत्तरी साघर सुल्तानपुर से रंजन कुमार प्रसाद व विलासपुर से सुवाश कुमार सिंह उपमुखिया निर्वाचित हुए।वही सोंधानी से पम्मी देवी,विलासपुर से शैलेश कुमार सिंह,दक्षिणी साघर सुल्तानपुर से सरस्वती देवी उपसरपंच चुनी गई।इस मौके पर विधि व्यवस्था को लेकर प्रखंड परिसर में एएसआई सीपी पासवान के नेतृत्व पुलिस बल तैनात रहे