Home

डोकीडीह की घटना के विरुद्ध विहिप और बजरंग दल ने निकाला मशाल जुलूस, डीसी को लिया निशाने पर

जामताड़ा(झारखंड)सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान नारायणपुर थाना क्षेत्र के डोकीडीह गांव में समुदाय विशेष की ओर से पुलिस पर हमला करने के मामले को लेकर गुरुवार की देर शाम विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा शहर में मशाल जुलूस निकाल। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता इंदिरा चौक से मुख्य बाजार होते हुए कायस्थपारा मोड़, टावर चौक होते हुए सुभाष चौक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ता प्रशासन से डोकीडीह के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते रहे।

बता दें कि 27 जनवरी को मूर्ति विसर्जन के दौरान डोकीडीह गांव में समुदाय विशेष के लोगों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला बोल दिया था। जिसमें नारायणपुर सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना के बाद मुख्यालय से एसपी मनोज स्वर्गियरी और डीसी फैज अक अहमद मुमताज भी पहुंचे थे। काफी संख्या में आईआरबी के जवान भी बुलाया गया था। विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष अनूप राय ने कहा कि घटना के समय डीसी और एसपी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे। उसके बावजूद भी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। मामले में अभी तक इक्के- दुक्के लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जबकि 80 नामजद और 400 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज है। उन्होंने डीसी पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि पूर्व में भी ऐसी घटना घट चुकी है जिसका उन्हें अनुभव भी है, उसके बावजूद इस तरह की घटना की पुनरावृति हुई जो कहीं ना कहीं जिला प्रशासन के स्तर से चूक है। अगर जल्द दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आंदोलन और उग्र होगा। मौके पर काफी संख्या में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago