torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack विधिक जागरूकता शिविर में आदिवासियों के अधिकार पर चर्चा - गौरी किरण
Homeदेशबिहारविविध

विधिक जागरूकता शिविर में आदिवासियों के अधिकार पर चर्चा

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय ब्रह्मस्थान में शनिवार को जिला विधिक सेवा सीवान के तरफ से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।विधिक जागरूकता कार्यक्रम का शुरुआत दीप प्रजलन से किया गया।जिसकी अध्यक्षता सवलिया बिहारी पांडेय ने किया।शिविर में आदिवासियों के अधिकार का संरक्षण और प्रवर्तन 2016 पर चर्चा हुई।इस विषय पर पैनल अधिवक्ता परशुराम सिंह ने बिस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि आदिवासियों के अधिकार के संरक्षण के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है।

उनके बीच शिक्षा की अलख जगाने की जरूरत है।जब आदिवासी शिक्षित हो जायेगें तब वे अपने अधिकारों को समझने लगेंगे।उन्होंने कहा कि एक सर्वे के मुताबिक 43.6 प्रतिशत आदिवासी बन्धुआ मजदूर है।वर्तमान समय में सबसे अधिक बाल मजदूर आदिवासियों के है।बाल विवाह जैसे सामाजिक बुराई में आदिवासियों की संख्या सबसे अधिक है जिन्हें दूर करने के लिए सरकार कानून बनाई है।पीएलवी राम दर्शन पंडित ने कहा कि आदिवासी समाज में नशा की लत सबसे ज्यादा होता है जिसके कारण उनका सामाजिक शोषण होता है।आदिवासियों के वन उत्पादों को संरक्षित कर उनका विकास किया जा सकता है।भारतीय संविधान के पांचवीं एवं छठी अनुसूची को कठोरता पूर्वक लागू करने की जरूरत है।गरीब लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता कैसे मिलेगी इस पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।शिविर में शैलेश कुमार सिंह एएसआई,प्रधानाध्यापक विनोद शुक्ल,विनय शंकर सिन्हा, डॉ. धर्मेंद्र श्रीवास्तव,नन्हे खां,शिवपूजन शर्मा,सुदामा दुवेदी, अवधेश कुमार सिंह,सुल्ताना अब्बासी,पुष्पा कुमारी, वविता कुमारी, कु किरन वाला,लालू कुमार प्रसाद, तनविरुल होदा, संजीव पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।