Home

प्रधानाध्यापक के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन दे लगाया मनमानी का आरोप

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मस्थान पंचायत के न्यू प्राथमिक विद्यालय हिलसड टोला में पदस्थापित शिक्षक वीरेंद्र पासवान के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोला है। उनपर कई गंभीर आरोप लगाते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन दिया है।अपने दिए गए आवेदन में ग्रामीणों का कहना है कि विरेंद्र पासवान विद्यालय में प्रधान शिक्षक है।ये कभी भी समय से विद्यालय नहीं आते है।

मनमाने ढंग से विद्यालय चलाते है विकास की राशि को कहां खर्च किए है यही जानते है।मध्यान भोजन भी नहीं बनवाते है।इतनाही नहीं पूछने पर कहते है कि हमारे पिता जी से बात कीजिए।उनके पिता जी एक अवकाश प्राप्त शिक्षक है।जब ग्रामीण उनसे मिलते है तो वे कहते है कि जहा जाना हो जाइए कुछ नहीं होने वाला है।

साथ ही अनुसूचित जाति ऐक्ट में फसा देने की धमकी देते है।ग्रामीणों का कहना है कि पिछड़ी जाति के टोला में विद्यालय खोलने का लाभ बच्चो को नहीं मिल पा रहा है।ग्रामीणों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से अपने स्तर से जांच की मांग की है।जिसमें सुदामा राय,टुनटुन राय, रामा शंकर राय,प्रेमजित राय, बिंदा राय,बनारस राय,विश्वनाथ राय, सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago