torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack मेले की छेड़खानी से भड़की मारपीट, दो पक्षों में झड़प:डीआईजी घटना स्थल पर पहुंचे - गौरी किरण
Homeक्राईमदेशबिहार

मेले की छेड़खानी से भड़की मारपीट, दो पक्षों में झड़प:डीआईजी घटना स्थल पर पहुंचे

गरखा(सारण)भुआलपुर चौक पर शनिवार शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामला एक दिन पहले मेले में हुई छेड़खानी से जुड़ा है। 6 जुलाई को शाहबाजपुर के एक युवक को इसी विवाद में पीटा गया था। उसी रंजिश में शनिवार शाम करीब 7:30 बजे सहबाजपुर के कुछ युवक भुआलपुर चौक पर जमा हुए। वहां दूसरे पक्ष से भिड़ गए। हाथापाई हुई। इसी दौरान औधा गांव के लोग पहुंचे। उन्होंने सहबाजपुर के युवकों को पीटकर खदेड़ दिया। एक चाय दुकान के बाहर लगे कर्कट को भी तोड़ दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही गरखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। दूसरे पक्ष के शाहबाजपुर गांव के चार उपद्रवी भी पकड़े गए हैं। अन्य की पहचान की जा रही है। सभी पर सख्त कार्रवाई होगी।

घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी सारण नीलेश कुमार, जिलाधिकारी सारण अमन समीर, एसएसपी सारण डॉ.कुमार आशीष, सदर अनुमंडल पदाधिकारी और सदर डीएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इलाके में मजिस्ट्रेट और पुलिस की तैनाती की गई है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है।