torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack जिला औकाफ कमेटी के जिलाध्यक्ष बने वसीम रजा,मुबारकबाद का सिलसिला जारी - गौरी किरण
Homeदेशबिहारविविध

जिला औकाफ कमेटी के जिलाध्यक्ष बने वसीम रजा,मुबारकबाद का सिलसिला जारी

हाजीपुर(वैशाली)बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड पटना के द्वारा वैशाली जिले में औकाफ कमिटी का गठन किया गया।जिसमें जदयू के पूर्व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद वसीम रजा को जिला औकाफ कमेटी वैशाली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।जिन्हे पत्र जारी होते ही मुबारकबाद का सिलसिला जारी है।वहीं इस नव गठित कमेटी में मोहम्मद मोजाहिर हुसैन को उपाध्यक्ष,अमानुल्लाह खान को सचिव,कमर आलम को ज्वाइंट सचिव,मोहम्मद शाहिद को कोषाध्यक्ष,शमीम अहमद अंसारी,मोहम्मद अंसार,मसूद आलम,इदरीस अंसारी,अफरोज आलम,आगा अनवर मसूद,इरशाद अंसारी,महफूज आलम,जावेद अख़्तर,मोहम्मद हसनैन,अब्दुल हन्नान,मोहम्मद जमशेद आलम,मोहम्मद जुबैर हसन व मोहम्मद ताजुल होदा को सदस्य बनाया गया है।सभी को जिले भर से मुबारकबाद का सिलसिला जारी है।नव गठित जिला औकाफ कमिटी के लोगों के सामने जिले के सभी वक्फ की संपत्ति को लेकर काफी चैलेंज आएंगे।इन सभी के कंधो पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है।अब देखना होगा कि यह कमिटी कितनी इमानदारी के साथ काम करती है और जिले के सभी वक्फ संपत्ति को कितना जल्द अवैध रूप से कब्जा करने वालों से खाली करवाती है।नव गठित कमिटी से जिले के सभी अल्पसंख्यक समुदाय को काफी उम्मीदें बंधी है।