Home

प्रशासन नियम को जल्द वापिस ले वर्ना हम आंदोलन करने को मजबूर होगें

रोहतक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के “हाॅस्टल स्टूडेंटस कमेटी” ने प्रशासन द्वारा हाॅस्टल आवंटन के लिए बनाया गया एक नियम जिसमे परिवार के सदस्यों का हाॅस्टल वार्डन से मिलवाना अनिवार्य किया गया था. के विरोध मे मदवि के छात्रवासों क्रमशः 6,7,8,9 के गेट पर छात्रो ने सुबह 6 बजे तालाबंदी कर दी. उसके बाद नियम के विरोध मे छात्रावास के मुख्य गेट पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. सैकडों छात्रों ने हस्ताक्षर अभियान मे हिस्सा लिया और हस्ताक्षर कर अपना विरोध दर्ज कराया. लगभग 8:30 बजे जब छात्रावासों के आफिस खुलने का समय हुआ तो प्रशासन को तालाबंदी की खबर हुई. उसके बाद 9 बजे प्रशासन की तरफ से मुख्य सुरक्षा अधिकारी-बलराज सिंह बल्लू , सुरक्षा अधिकारी तरूण शर्मा, चीफ वार्डन-जय प्रकाश यादव और एडिशनल चीफ वार्डन- सुधीर सिंह छात्रों से मिलने आए

.हाॅस्टल लेने के लिए परिवार को मिलवाने के नियम पर प्रशासन और छात्रों के बीच लगभग 1 घंटा तीखी बहस चली.एडिशनल चीफ वार्डन सुधीर सिंह ने कहा प्रशासन का परिवार से मिलने का उद्देश्य छात्रों की प्रमाणिकता की पहचान करना और कमरों की उप किराएदारी(कमरों को बेचना) को रोकने के साथ-साथ हॉस्टलों मे होने वाली गुण्डागर्दी तथा नशे को रोकना है.

इस पर इन तमाम तर्कों को निराधार बता कर हाॅस्टल कमेटी के सदस्य अमन ने कहा की प्रमाणिक पहचान की जांच का सबसे बडा आधार छात्र का संबधित विभाग है जहां उसकी  नियमित उपस्थिति के अलावा पुरा रिकार्ड उपलबद्ध है। उप किराएदारी को मैस रजिस्टर की नियमित निगरानी और हाॅस्टल की नियमित जांच से रोका जा सकता है. नशे और गुण्डागर्दी को रोकने के लिए प्रशासन को आम पीड़ित छात्रों के सहयोग व कठोर कार्यवाही से ही काबू किया जा सकता है. उस पर परिवार के सदस्यों के एक बार आने से कोई प्रभाव नही पड़ेगा .कमेटी के एक अन्य सदस्य नवनीत ने प्रशासन को नियम जल्द से जल्द वापिस लेने की चेतावनी देते हुए कहां की मुट्ठीभर असामाजिक तत्वों की वजह से सभी छात्रों के मां-बाप को परेशान करना बिल्कुल भी सहन नही किया जाएगा. अपना काम छोड़कर और किराया लगाकर एक ऐसे काम के लिए आना जिसकी जरूरत नहीं है कितना मुनासिब है. इस पर प्रशासन विचार करे. हम विश्वविद्यालय के बालिग छात्र हैं स्कूल के बच्चे नही जो हमें हाॅस्टल लेने के लिए परिवार की जरूत पड़े. इसलिए प्रशासन नियम को जल्दी ही वापिस ले वर्ना व्यापक छात्रों को लामबंद कर हम आंदोलन करने को मजबूर होगें.

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

5 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

5 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

5 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 week ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago